एटा में बालिका के साथ गैंगरेप, हैवानियत की हद पार

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 09:22:07 AM
Gangrape with girl child at Eta

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में छह साल की बालिका के साथ तीन सगे भाईयों द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जैथरा इलाके में कल शाम एक महिला अपनी बड़ी लडक़ी के साथ चारा लेने गई थी और उसकी छह साल की बच्ची घर में अकेली थी।

महिला का आरोप है कि उसके परिवार से सम्बंधित रिश्ते में भतीजे लगने वाले तीन भाई हृदेश, धीरेन्द्र और दीपक घर में घुस आएं और बालिका को कोई चीज दिलाने का लालच देकर पास के खेत में ले गए। तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। तीनों ने उसके साथ हैवानित की हद पार कर दी और गंभीर हालत में उसे छोडकर फरार हो गए।

घर लौटने पर महिला को उसकी बेटी नहीं मिली। उसकी तलाश में वह खेत की ओर गई तो वहां वह गंभीर हालत में पडी मिली। बालिका ने मां को घटना की जानकारी देते हुए तीनों आरोपियों के नाम बताये। सूचना पर महिला पुलिस बालिका को लेकर रात जिला महिला अस्पताल पहुंची।

महिला चिकित्सक डॉ. अनीता ने बताया कि लडक़ी की हालत काफी नाजुक हैं। लडक़ी के गुप्तांग में लकड़ी का टुकडा मिला है। हैवानियत की वजह से अधिक रक्तस्राव की वजह से हालत बिगडते देख बालिका को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आरोपियों की उम्र 15 से 20 साल के बीच है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.