गंगा स्नान के बाद पलवल जा रहे सरपंच के पिता की गोली मारकर हत्या, एक घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 08:55:05 AM
Ganga bath after going Palwal sarpanch shot dead father a wounded

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र में वाहन सवार कुछ लोगों ने पलवल (हरियाणा) के अलीका गांव के सरपंच के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके साथी को घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पलवल कोतवाली इलाके के अलीका गांव के सरपंच के पिता भरत सिंह अपने साथी दिगम्बर के साथ कार से गढ़ गंगा स्नान करने गए थे।

गंगा स्नान के बाद जब वे लोग वापस पलवल जा रहे थे तो शाम के समय स्याना-बुलदंशहर मार्ग पर उनके गांव के वाहन सवार पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह ने भरत सिंह और उसके साथी को गोली मार दी।

इस घटना में भरत की मृत्यु हो गई जबकि दिगम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या का कारण रंजिश बताया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.