एडीजे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 12:09:48 PM
fraud case filed against adj jaipur

जयपुर। अलवर में पदस्थापित एडीजे के खिलाफ 29 लाख की धोखाधड़ी का एक मामला हरमाडा थाने में सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार भवानीनगर मुरलीपुरा निवासी राजगोपाल ने मामला दर्ज करवाया कि झुंझनू निवासी दिलीप सिंह और भारतेंद्र नगर खातीपुरा निवासी उम्मेदसिंह ने एक प्लॉट का 29 लाख में सौदा कर एंग्रीमेंट किया था। एंग्रीमेंट के बावजूद उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई और रुपए भी ले लिए। 

प्लॉट की रजिस्ट्री करने के लिए कई बार उनसे कहा, लेकिन न तो रुपए लौटाए और न ही प्लॉट। इसके बाद उसने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.