चार युवक गंगा में डूबे, दो की मौत दो बचाये गये

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 06:04:38 PM
four youths immersed in ganges two died two rescued

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर कजले के बिठूर में गंगा नदी के छपरा घाट पर नहाने गये चार युवक नदी में डूब गये। इनमें से दो युवको को तो गोताखोरो ने बचा लिया जबकि दो अन्य की डूबकर मौत हो गयी।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शारदानगर निवासी युवक सतीश मिश्र 22 और सत्यम तिवारी 17 अपने दो अन्य दोस्तों अभिषेक तथा सौरभ के साथ गंगा नदी के किनारे कल शाम घूमने गये थे। वहां छपरा घाट पर अभिषेक और सौरभ गंगा नदी में नहाने उतरे। नहाते समय यह दोनों गंगा नदी के बीच में चले गये और गहराई में डूबने लगे। इस पर सतीश और सत्यम उन्हें बचाने उतरे लेकिन यह दोनों भी डूबने लगे।

चार युवको को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो घाट के किनारे मौजूद गोताखोर इन चारों को बचाने के लिये नदी में उतरे। कठिन परिश्रम के बाद देर शाम तक अभिषेक और सौरभ को तो गोताखोरो ने जीवित बचा लिया। लेकिन सतीश और सत्यम को जब निकाल कर अस्पताल ले गये तो वहां डाक्टरों ने इन दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
-भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.