लापता लडक़ी का शव मिला, रेप की आशंका

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 08:22:40 AM
Four year old murdered in Delhi Keshav Puram area police suspect rape

नई दिल्ली।  रविवार की रात गायब हुई चार वर्षीय एक लडक़ी की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सोमवार को रेलवे क्वार्टर से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने कहा कि उत्तरी पश्चिमी जिले के एक झुग्गी बस्ती क्षेत्र में ब्रिटानिया कारखाने के पास अपने घर के बाहर खेल रही लडक़ी करीब 8.30 बजे लापता हो गई।

लडक़ी का शव सोमवार को सुबह 6 बजे केशवपुरम इलाके में मिला। लडक़ी के चाचा कमलेश कुमार ने आरोप लगाया कि एक टैम्पो चालक ने लडक़ी का अपहरण किया, जो रविवार से लापता है। उन्होंने लडक़ी की हत्या किए जाने से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई। उनका दावा है कि उन्होंने कंपनी के नजदीकी सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को लडक़ी का हाथ पकड़ते हुए देखा।

सिंह ने कहा, हम सीसीटीवी फुटेज को देख रहे हैं और हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। प्रथम दृष्टया मामले में दुष्कर्म से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जा सकेगी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.