हरियाणा में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 07:51:53 PM
four killed in road accident in haryana

भिवानी। हरियाणा में चरखी दादरी के दिल्ली-दादरी रोड पर समसपुर गांव के समीप आज दोपहर नशे में धुत एक ट्राला चालक ने पांच वाहनों को भीषण टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक ट्राले ने सबसे पहले रोडवेज बस को टक्कर मारी। इसके बाद तीन ट्रैक्टर-ट्राली को और आखिरी में एक कार में जा टकराया। इस हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के राजू, गोहाना के अंकुर, राजस्थान के झूंझनू की पूनम देवी और उसके बेटा दीक्षांत के रूप में की गई है।

घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जाती है। इन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। राज्य के कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़, दादरी के विधायक राजदीप फौगाट और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा। 

वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.