सोने की तस्करी के अरोप में चार ज्वैलर गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 12:05:40 PM
 four Jeweller arrested in gold smuggling

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने सोने की तस्करी के आरोप में चार ज्वैलरों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर ज्वैलरी बनाने के दौरान सोने के साथ अन्य धातू मिला देते थे और कागजात में सोने का अधिक वजन दिखाते थे। ये चारों शातिर तस्कर बाकि बचे सोने की तस्करी करते थे।

एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फैक्ट्री संचालक दिल्ली निवासी राजेश वर्मा, देवेंदु दास, गुडग़ांव निवासी सुनील दहिया व संदीप जैन हैं। इस पूरे मामले में 73 लाख रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार राजस्व खुफिया निदेशालय ने को जानकारी मिली थी कि ज्वैलरी की मैन्यूफैक्चरिंग  के दौरान यह आरोपी सोने से निर्मित ज्वैलरी में अन्य धातू मिलाकर उसका वजन बढ़ा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास में सदन, प्रदेशवासियों का सहयोग मांगा

वहीं उस बजन के बराबर जो सोना बचता है उसे ये आरोपी बेच देते है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने इन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इन तस्करों ने पिछले कुछ महीनों में 25 किलो ड्यूटी फ्री सोना आयात किया है। तस्कर इस 25 किलो सोने की ज्वैलरी बनाकर इसकी तस्करी कराना चाहते थे।

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

इस सोने की किमत करीब 7 करोड़ रुपए से अधिक है। गिरफ्तार तस्कर सीतापुरा सेज में डीएसआर ओवरसीज की ज्वैलरी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में काम करते हैं। उधर चारों आरोपियों को आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में कबूल किया है कि फैक्ट्री संचालक दुबई से सोना आयात कर दुबई  व अन्य देशों में इसका निर्यात करते थे। आयात किए गए सोने में से सिर्फ 10 प्रतिशत सोने की ज्वैलरी बनाकर निर्यात करते थे और बाकी सोना देश में ही खपा देते थे। 


बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, किसान परेशान

सीएम वसुंधरा ने साधा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना, कहा अधिकारियों के साथ है सरकार

सीकर के किसानों को लंबित कृषि कनेक्शन दो माह में



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.