'विश्व जूनियर मुथाई चैंपियनशिप' में राजस्थान के चार खिलाड़ी भारतीय टीम में

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 12:14:46 PM
Four Indian players from Rajasthan team in World Junior Mutation Championship

जयपुर। थाईलैंड बैंकाक में विश्व जूनियर मुथाई चैंपियनशिप -2017 दिनांक 11 मार्च से 22 मार्च 2017 तक आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में 80 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें भारतीय टीम भी भाग लेगी। भारतीय टीम में 10 लड़कों एवं 3 लड़कियों का सिलेक्शन किया गया है जिसमें महाराष्ट से 2, दिल्ली से 3, हरियाणा से 1, आसाम से 2, केरल से 1 व राजस्थान से 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

इस प्रतियोगिता में राजस्थान के 4 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें से 3 लड़कियों व 1 लड़के का चयन भारतीय टीम के लिए चयन किया गया। ये चारों खिलाड़ी जयपुर के हैं। साथ ही भारतीय टीम के कोच के रूप में श्री राम चौधरी का चयन किया गया है। राजस्थान मुथाई एसोसिएशन के प्रेसीडेंट हरिन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि 11 मार्च से 22 मार्च 2017 तक होने वाली प्रतियोगिता में भारतीय टीम भाग ले रही है।

राजस्थान के लिए गर्व की बात है कि पहली बार इस प्रतियोगिता में जयपुर के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

1.    खुशी शर्मा   -  53 किलो वर्ग में
2.    शगुन शर्मा   -  31 किलो वर्ग में
3.    भव्या पंडित  -  44 किलो वर्ग में
4.    कुमार शुभम शर्मा - 45 किलो वर्ग में

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.