महिला जनप्रतिनिधि के साथ 8 दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2017 09:36:22 PM
former panchayat woman member hostage and gang raped in dholpur

भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में एक महिला जन प्रतिनिधि ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहित तीन अन्य लोगों पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है तथा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला जनप्रतिनिधि ने बाड़ी कस्बे के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल मीणा सहित तीन अन्य लोगों पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। महिला थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महिला ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य मीणा पर बाड़ी में उनके ही मकान में आठ दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेड़िकल करा दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक सतीश यादव ने बताया कि आरोपी मोतीलाल मीणा, मुकेश और शिवराम की तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मीणा ने उसे कई बार बाड़ी के अलावा जयपुर और राजपा के जिलाध्यक्ष कमल पहाड़िया के घर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.