राजस्थानः ऊंट की सवारी करते विदेशी पर्यटक नीचे गिरा, हुई मौत

Samachar Jagat | Friday, 16 Dec 2016 02:45:56 PM
foreign tourists died by falling down while camel safari in jodhpur

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में भारत भ्रमण पर आए एक विदेशी पर्यटक की ऊंट सफारी के दौरान नीचे गिरने से मौत हो गई। गुरुवार रात को यह पर्यटक देचू थाना क्षेत्र के खिंयासरिया गांव में ऊंट की सवारी करते नीचे गिर गया। घायल पर्यटक को जोधपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

देचू थाना पुलिस ने बताया कि कनाडा का रहने वाला 60 वर्षीय ओली, उसकी पत्नी डॉन और अन्य लोग भारत भ्रमण पर आए हुए थे। यह लोग देचू के मनवार होटल पर ठहरे थे। गुरुवार रात में ओली ऊंट की सवारी करते समय अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ वाले लोग और अन्य उसे देचू प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां से उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। 

बताया गया कि इसकी संभवत: बीच रास्ते ही मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी पर देचू पुलिस वहां पहुंची और शव का मथुरादास माथुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.