जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में जहर खा लेने वाली एक किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण अंचल सिहोरा क्षेत्र की निवासी दीपिका यादव (14) ने कल जहर खा लिया था।
उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।