अखिलेश यादव से ब्लाक प्रमुख संघ के सदस्यों ने की

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 08:17:44 AM
Following major union members met Akhilesh Yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कल राज्य के ब्लॉक प्रमुख संघ के सदस्यों ने मुलाकात की। यादव ने मुलाकात के दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ के सदस्यों की विभिन्न मांगों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें यथाशीघ्र विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पंचायती राज का मजबूत होना जरूरी है।

इसके मद्देनजर राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने का लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों की हमेशा यह कोशिश रही है कि ज्यादा से ज्यादा अधिकार पंचायत प्रतिनिधियों को दिए जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास रहेगा कि ब्लॉक प्रमुखों के कद और गरिमा के अनुरूप उनको सम्मान मिल सके और उनके अधिकारों में वृद्धि की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी संचालन में पंचायतीराज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.