प्रदेश में कोहरे से यातायात प्रभावित 5 तक हो सकती है मावठ

Samachar Jagat | Tuesday, 03 Jan 2017 11:01:31 AM
Fog affects Traffic in state, rains can be expected till 5

जयपुर । राज्य की राजधानी सहित कई स्थानों पर सोमवार को पड़े कोहरे के कारण हवाई, रेल और सडक़ यातायात के साथ-साथ आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे का असर बाहरी इलाकों में अधिक रहा। 

सर्द हवा चलने से वातावरण में गलन का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी पुरवाई हवा चल रही है जिसके चलते हवा में सापेक्षित आर्द्रता सौ फीसदी रहने से जहां अलसुबह प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे के हालात बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर दिन में धुंध का असर नजर आ रहा है।

राज्य में अगले पांच से सात दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने पर मकर संक्रांति से पहले प्रदेश के कई इलाकों में मावठ होने की भी उम्मीद है।

किसानों के चेहरों पर रौनक
मौसम के करवट लेने के साथ तापमान में कमी आने से किसानों के चेहरे खुशी से दमकने लगे हैं। तापमान में कमी आने और सर्दी में तेजी से रबी की फसलों को काफी लाभ होगा। अभी रबी की फसलें अंकुरित हो रही हैं। तापमान में तेजी होने से बढ़वार पर असर पड़ रहा था। फसलें जिस तरह से बढऩी चाहिए, वैसी नहीं बढ़ रही थी। खेतों की नमी में कमी हो रही थी और फसलों को पानी देना पड़ रहा था। अब दो दिनों से कोहरा भी हो रहा है।

 फसलों पर ओस भी गिरने लगी है, यह फसलों के लिए सोने का काम करती है। एक किसान ने बताया कि मौसम के बदलने से खासतौर से गेहूं, लहसुन, चना और सरसों की फसल को काफी लाभ होगा। तेज सर्दी पडऩे से अब फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.