आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 04:35:48 PM
Five people killed in same family due to fire

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धुले में शनिवार देर रात आग लगने की घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धुले के पंचकंडली बाजार इलाका में अकबर चौक स्थित दो मंजिला घर के भूतल में देर रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। पुलिस के अनुसार आग के कारण परिसर में धुंआ फैल गया और उस स्थान से आने जाने का एकमात्र द्वार बंद हो गया।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के दौरान पीडि़त अपने घर में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के कारण वे घर में फंस गए थे इसलिये आग के चलते फैले धुंए से दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमें देर रात करीब एक बजकर 57 मिनट पर फोन आया था जिसके बाद हम घटना स्थल रवाना हुए।

आग पर हालांकि 20 मिनट के अंदर काबू पा लिया गया। परिवार को भी मलबे से बाहर निकाल लिया गया लेकिन मलबे से निकाले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उसी इलाके के एक मंदिर के पुजारी राम शर्मा 45, उनकी मां शोभा 62, पत्नी जयश्री 35 और दो बच्चे साईराम 12 और राधे राम 10 के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी।
वार्ता
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.