पहले कथा वाचन, फिर किया महिला के साथ ये गंदा काम!

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 10:14:46 AM
First story reading, then done this dirty work with the woman

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में खुद को कथावाचक बताने वाले एक ढोंगी ने पहले महिला के घर में भागवत कथा की। इस दौरान उसने महिला को सम्मोहित करके उसके साथ बलात्कार किया। कुछ दिनों बाद महिला का उसके पति से नाता तुड़वाकर उसी के घर में रहने लगा। महिला का आरोप है कि घर में रहते हुए उसने शराब पीकर कई बार बलात्कार किया और मारपीट भी की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंगलवार देर शाम को मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-3 में रहने वाली (38) वर्षीय महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अगस्त 2016 में उसने मलेरना रोड पर रहने वाले एक कथावाचक ललितानंद से अपने घर में भागवत कथा कराई थी। इस दौरान ललितानंद ने उसे सम्मोहित करके उसके साथ बलात्कार कर डाला।

बलात्कार के बाद उसने कहा कि वे उसके पति-बच्चों को मरवा सकता है, इसीलिए चुप रहे। महिला का आरोप है कि करीब 2-3 माह बाद ही आरोपी ने महिला के पति से नाता तुड़वाकर पति को घर से बाहर निकलवा दिया। आरोप है कि ललितानंद उसी के घर में रहने लगा। इस दौरान शराब पीकर उसने महिला से कई बार बलात्कार किया।

इस दौरान वे उसकी पिटाई भी करता रहा। उसके करीब 10 लाख रुपए के जेवर रुपए भी हड़प लिए। करीब एक माह पहले ललितानंद गायब हो गया। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम को एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी आशा रानी ने बताया कि आरोपी का जो पता बताया गया था, वे वहां नहीं मिला। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.