पूर्व मंत्री राजेन्द्रसिंह गुढ़ा पर फायरिंग! अपने भाईयों व भतीजों पर लगाया आरोप

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 03:05:57 PM
firing at former minister rajendra singh gudha udaipurwati

जयपुर। झुन्झुनु जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्रसिंह गुढ़ा पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने अपने संगे भाईयों व उनके दो बेटों पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक उदयपुरवाटी के गुढ़ा गांव निवासी पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि 13 नव बर की रात करीब दो बजे वह अपनी फॉच्र्यूनर गाड़ी से घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही उसके भाई श्रवण सिंह, महेंद्र सिंह और उनके बेटे साहिल व भाई दिलीप सिंह के बेटे टोनी ने उसकी गाड़ी रूकवा ली। 

जिसके बाद गाड़ी से उसे बाहर उतार लिया। तभी कहासुनी होने के दौरान एक जने ने फायर कर दिया, लेकिन राजेंद्र सिंह बच गए। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपित फरार हो गए। जिसके बाद थाने पहुंचकर राजेंद्र गुढ़ा ने मामला दर्ज कराया। गौरतलब है कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा पूर्ववर्ती कांग्रेज सरकार में मंत्री थे और हाल में ही एक मामले में उन्हें जमानत मिली हुई है। राजेंद्र सिंह व उसके भाईयों में पहले किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.