मुंबई की चॉल में लगी आग

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 11:20:20 AM
Fire at chawl mumbai suburban Bandra

मुंबई। बांद्रा उपनगर में स्थित एक चॉल में आज तडक़े भीषण आग लग गई  जिसके कारण कुछ मकान जल कर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा पूर्व में बेहराम नगर स्थित चॉल में हुए इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने खबर नहीं है। 

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, हमें सुबह करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली और आग पर काबू पाने के लिए तत्काल दस दमकल गाडिय़ों को काम पर लगाया गया।

उन्होंने बताया कि करीब 3-5 घर आग में जल गए। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग को फैलने नहीं दिया और सुबह आठ बजे तक इस पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.