ऋण माफी के लिए किसानों ने कलेक्ट्रट पर किया प्रदर्शन

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 11:43:04 AM
Farmers protest on collectorate

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में कर्ज की मार झेल रहे किसानों ने भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार किसानों के ऋण माफ करने सहित अन्य मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में किसानों ने कलेक्ट्रट कूच किया। कलेक्ट्रट पहुंचकर किसानो ने नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

महाराणा प्रताप थे महान : देवनानी

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी संतोष गोयल को एक ज्ञापन भी सौंपा। जानकारी के अनुसार गत तीन वर्ष से बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करने से किसान आर्थिक बोझ में दबा हुआ है। जिसके कारण किसानों के पास ना तो बीज लाने के पैसे हैं और ना ही समय पर बुआई कर पा रहे है। इस कारण उन पर आर्थिक भार बढ़ता जा रहा है।

अन्तराष्ट्रीय सीमा के नजदीक से दो किलोग्राम अवैध हेरोइन जब्त

वहीं बैंकों से लिए गए ऋणों की वजह से किसानों के सामने आत्महत्या करने जैसी नौबत आ गई है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सरकार द्वारा उनके ऋण माफ करें और ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए। 


विरोध के बाद राजस्थान किराया नियंत्रण संशोधन विधेयक पारित
राजस्थान में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ बलात्कार
व्यक्ति और उसके दो भतीजे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.