रेत माफिया की फायरिंग में किसान की मौत, दो घायल

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 12:17:44 PM
Farmer death in firing of sand mafia, two injured

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद विकासखण्ड के अमायन थाना क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में खेत से रेत निकालने से मना करने पर रेत माफिया ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। रेत माफिया द्वारा चलाई गई ताबड़तोड़ गोलियों में दो अन्य किसान भी घायल हो गए। घायल किसानों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार कछपुरा निवासी किसान इंगेज कुशवाह (23) शुक्रवार को अपने खेत पर गया था। वहां खेत के आसपास अवैध रुप से रेत माफिया रेत का खनन कर रहे थे। जब इंगेज ने रेत माफिया के लोगों को रोका तो दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। तभी गांव के ही और लोग आ गए। झगड़ा जब ज्यादा बढ़ गया तो रेत माफिया ने ताबड़तोड़ गोलिया चला दी।

गोलीबारी में इंगेज को दो गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस गोलीबारी में किसान ऊदल कुशवाह और रामेश्वर घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अमायन थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ता
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.