कृषि विधेयक आंखों में धूल झौंकने का प्रयास : अमरिन्दर

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 06:05:06 PM
Farm Bill seeks Dust Junkna in the eyes Amarinder

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज उपमुख्यमंत्री सुखवीर बादल के इस दावे को खारिज कर दिया कि किसानों के रिणों से जुड़े मुद्दे का हल कृषि विधेयक में किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की ओर से ‘सिर्फ आंख में धूल झौंकने ’ का प्रयास है।

सिंह ने पंजाब के किसानों तक पहुंचने के लिए कांग्रेस के अभियान की  ‘नकल’ करने के प्रयासों को लेकर आप पर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि मंडियों में धीमी खरीद के खिलाफ आप के प्रदर्शनों को मिली प्रतिक्रिया से परिलक्षित होता है कि लोगों ने उसे खारिज कर दिया है। 

सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नीत आप का किसानों से कोई संपर्क नहीं है और न ही वह उनकी परेशानियों से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले ही पार्टी को खारिज कर दिया है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.