फरीदकोट, नारनौल, अमृतसर सबसे अधिक ठंड, श्रीनगर -2.3 डिग्री

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 04:57:46 PM
faridkot narnaul and amritsar most cold srinagar at minus 2 3 degrees

चंडीगढ़। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया जिससे फरीदकोट, अमृतसर, नारनौल और लुधियाना क्षेत्र सबसे ठंडे रहे।

मौसम केन्द्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य तक पहुंच गया। कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री, मनाली का एक डिग्री, श्रीनगर का शून्य से नीचे (-) 2.3 डिग्री रहा। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन में पश्चिमी विक्षोभ बनने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने तथा कहीं-कहीं हल्का कोहरा पड़ने के आसार हैं।

चंडीगढ़ तथा इसके आसपास रात का तापमान 11 डिग्री, अंबाला में 11.4, हिसार में 10, नारनौल में 9.0, अमृतसर और लुधियाना में 9.0, फरीदकोट में 8.0 डिग्री और पटियाला में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा करनाल में 9.8 डिग्री, नारनौल में 9.0, दिल्ली में 12 और जम्मू में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल में जनजातीय इलाकों में तापमान जमाव बिन्दु से नीचे चला गया है। मनाली में एक डिग्री तथा कल्पा में शून्य डिग्री सेल्सियस तक चला गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री, भुंतर का 4.0, धर्मशाला का 11, कांगडा का सात डिग्री, सुंदरनगर का पांच, मंडी का 5.8, नाहन का 11, उना का 9.4 और सोलन का 5 .0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.