इलाज महंगा करने के विरोध में होगा आंदोलन: पालीवाल

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 03:46:35 PM
Expensive treatment will be in opposition to the movement: Paliwal

जयपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अभाव में अभियोग प्रकोष्ठ जिला महामंत्री नितेश पालीवाल ने सवाई मानसिंह  अस्पताल (एसएमएस) में इलाज महंगा किये  जाने पर राज्य सरकार के प्रति रोष जताते हुए इस निर्णय की  निंदा की ।

उन्होंने कहा की  एसएमएस अस्पताल प्रदेश का  सबसे बड़ा अस्पताल है। लोग यहां सस्ते उपचार की आस में प्रदेशभर से आते हैं। लेकिन  राज्य सरकार की   ओर से सुविधाओं की कीमतों  में दो गुना से भी अधिक वृद्धि कर  गरीब लोगों से  सस्ते उपचार की  आस पर आघात किया  है। उन्होंने कहा की  मेजर सर्जरी, आउटडोर पंजीकरण , माइनर सर्जरी, लोकल  एजेस्थीसिया, सर्जर आदि की  दरों में दो गुना वृद्धि कर  बीमार लोगों व उनके  परिजनों पर आर्थिक भार दो गुना कर  दिया है।

उन्होंने कहा की होना तो यह चाहिए की  एसएमएस अस्पताल में सभी प्रकार की  जांचें और उपचार नि:शुल्· हो ताकि  गरीब एवं असहाय लोग उपचार के  अभाव में न मरें। उन्होंने कहा की  अगर सरकार  ने यह निर्णय शीघ्र ही वापस नहीं लिया और कीमते कम नही हुई  तो आंदोलनात्म· रुख अपनाया जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.