पर्यटकों आकर्षित करने के लिए होगा हवाई सेवाओं का विस्तार

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 05:53:40 PM
Expansion of air services will attract tourists

जयपुर। पर्यटकों को राजस्थान की ओर आकर्षित करने के लिए प्रदेश में हवाई सेवाओं में विस्तार किया जाएगा। राजस्थान के ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को कहा है कि प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधार भूत संरचना का विस्तार कर हवाई सुविधाओं को बढ़ाया गया है।

राठौड़ ने विधानसभा में प्रश्नकाल में विधायक दर्शन सिंह के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान देश का छठा राज्य है जहां हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक  आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पर्यटन स्थान आधार भूत सुविधाओं सडक़, रेल और हवाई जहाज से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में पहले 38 हवाई सेवायें संचालित होती थी जो अब बढक़र 50 हो गई हैं। इसी तरह छोटे शहरों को भी हवाई सुविधाओं से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बजट में 22.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर 168 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 में राजस्थान में देशी पर्यटकों की संख्या 17.93 प्रतिशत तथा विदेशी पर्यटकों की संख्या में 2.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि 2015 में राज्य में तीन करोड़ 66 लाख तथा 2016 में चार करोड़ 30 हजार पर्यटक राजस्थान में आए। विधायक नंद किशोर महरिया ने प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में हेरीटेज महत्व की हवेलियों को तोडऩे का जिक्र करते हुए राज्य सरकार से इसके सरंक्षण की मांग की है।

इसी तरह विधायक रणधीर सिंह ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने की मांग की। विधायक अलका सिंह ने भी आभानेरी बावडिय़ों के रखरखाव का सवाल उठाते हुए कहा कि पर्यटन महत्व के इस क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हेरीटेज महत्व के पर्यटन स्थलनों में तोड़ फोड़ नहीं होने दी जाए और शेखावाटी को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। उन्होंने आभानेरी बावडिय़ों का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के प्रति जापानी सहित अन्य पर्यटकों के रूझान को देखते हुए आवागमन की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.