हर कार्यकर्ता अर्जुन, हर सीट मछली: वसुंधरा

Samachar Jagat | Friday, 16 Dec 2016 06:06:54 PM
every worker is arjun every seat is fish for him says vasundhara raje

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने हर कार्यकर्ता को अर्जुन और हर सीट को मछली बताते हुए कहा है कि आज से आगामी चुनावों की तैयारी शुरु कर देनी चाहिए। 

राजे आज यहां युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर से उनसे मिलने आये माली समाज के लोगों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा आज से चुनाव का बिगुल बज गया है, हर कार्यकर्ता अर्जुन है और हर सीट मछली है। मुझे पूरा विशवास है कि आप निशाना नहीं चूकोगे।

उन्होंने कहा कि सब आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दें। जनता के बीच जाएं और उनके दुख दर्द सुनें और उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का पूरा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में जिन भी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है वह उनकी काबिलियत के आधार पर दी गई है। इसलिए सभी लोग चुनावों की तैयारियों में जुटकर अपनी काबिलियत साबित करें। उन्होंने कहा कि वह सबसे उनके दौरों का हिसाब मांगेगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.