जम्मू एवं कश्मीर में राते हुए सर्द, बर्फबारी की आशंका

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 01:00:19 PM
every viewer should stand in attention in respect of national anthem in cinema halls sc

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ऊंचे इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मैदानी इलाकों में ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि घाटी में लोगों को जमा देने वाली रात से राहत मिली है, क्योंकि पूरे इलाके में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर हो गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और गुलमर्ग में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कारगिल में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि जम्मू शहर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटरा का रात का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, बटोट का 9.3 डिग्री, बनिहाल का 5.0 डिग्री और भदेरवा का 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, पूरे जम्मू क्षेत्र में रातभर बादल छाए रहे, जिसके कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.