इटावा के सपा अध्यक्ष अशोक यादव ने दिया इस्तीफा

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 03:16:12 PM
Etawah Ashok Yadav Samajwadi Party president resignation

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव के गृह जिले इटावा में पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने आज इस्तीफा दे दिया। पार्टी के जिला कार्यालय में यादव ने पत्रकारों के समक्ष अपने इस्तीफे की घोषणा की।

पार्टी हाईकमान को भेजे अपने पत्र में उन्होंने गुजारिश की है कि उनकी ओर से गठित किए गए संगठन को यथावत रखा जाए। पिछले दिनों सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच जारी अनबन के दौरान जब शिवपाल सिंह यादव को मंत्रालय से हटाया गया था। 

 उस समय अशोक यादव की अगुवाई मे जिला इकाई ने इटावा मे शिवपाल के समर्थन मे धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ आगरा-कानपुर हाईवे को कई घंटो बंद कराया था। इस मामले को लेकर अशोक यादव के खिलाफ पार्टी के स्थानीय और वरिष्ठ नेता खफा थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.