पेरोल से फरार कैदी का खून से सना शव मिलने से सनसनी, पिस्तौल बरामद

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 02:37:33 PM
escaped prisioner found dead in bikaner

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के बीछवाज थाना क्षेत्र में दीनदयाल सर्किल पर आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिला तथा शव के पास एक पिस्तौल एवं कारतूस भी पाये गये। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक एक फरार कैदी था तथा उसकी कनपटी पर गोली लगने से मौत हुई है। उसके सिर से खून बह रहा था तथा उसके पास में ही एक पिस्तौल पड़ी थी। शव आज सुबह घुमने निकले लोगों ने देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव एवं पिस्तौल अपने कब्जे में लिया। 

मृतक की पहचान श्रीगंगानगर के पास ततारसर निवासी सुरेश ढाका के रूप में की गयी है। मृतक सजायाफ्ता कैदी था और पेरोल से फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.