कर्मचारियों ने कंपनी पर लगाया शोषण का आरोप

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 09:26:22 PM
Employees at company had been accused of abuse

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में सडक़ बना रही गुजरात की एक कंपनी में कार्यरत मजदूरों एवं अन्य कर्मचारियों ने कंपनी पर कथित रूप से उनका शोषण करने के आरोप लगाए हैं। कंपनी के करीब दो दर्जन कर्मचारी आज शाढ़ौरा थाना पहुंचे और कंपनी के अधिकारियों की शिकायत की।

कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने उनके ड्राइविंग लायसेंस सहित अन्य दस्तावेज जबरन जब्त कर रखे हैं और उन्हें गत 3 महीने से उनका वेतन भी नहीं दिया जा रहा। वहीं कंपनी प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जा रहा है।

शाढ़ौरा थाना प्रभारी रोहित दुबे ने शिकायत की जांच की कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित श्रम विभाग को सूचना देने की बात भी कही है। कंपनी अशोकनगर जिले से गुना जिले के बीच सडक़ निर्माण कर रही है। यह कंपनी पहले भी विवादों में घिर चुकी है। एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.