प्रशिक्षण के दौरान मिस फायर हुआ मोर्टार, 4 जवान घायल

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 06:14:34 PM
During training mortar-crackdown, 4 jawans injured

रामगढ़। राजस्थान के जैसलमेर जिले की सीमा इलाके में प्रशिक्षण के दौरान एक मोर्टार फटने ने चार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके के किशनगढ़ फिल्ड फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण के दौरान मोर्टार फटने से चार जवान घायल हो गए जिनमें से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बांसवाड़ा से शुरू हुआ मुख्यमंत्री आवास योजना का दूसरा चरण
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 6 लोग घायल

जानकारी के अनुसार किशनगढ़ फिल्ड फायरिंग रेंज में जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण के दौरान एक मोर्टार मिस फायर हो गया और वहीं फट गया। इस हादसे में सीमा सुरक्षा बल चार जवान घायल हो गए।

बाल-बाल बची थार एक्सप्रेस, जोधपुर से जा रही थी पाक
दरगाह विस्फोट मामला: आरोपियों की सजा का फैसला अब 22 मार्च को

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनके प्राथमिक उपचार के बाद जैसलमेर रेफर कर दिया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती चार जवानों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलछेम पूछी। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.