मानवता शर्मसार: अस्पताल की लापरवाही से कुत्तों की खुराक बन गई 80 वर्षीय वृद्धा 

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 08:20:23 PM
Dogs have eaten 80 years old woman in MP

मप्र: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला चिकित्सालय से उपचार के दौरान कुछ दिनों पहले गायब 80 वर्षीय महिला के शव के अधिकांश हिस्से को कुत्तों ने खा लिया है। 

इस महिला की पहचान बिसमिल्ला के रूप में की गई है। वह 19 मार्च से राजगढ़ जिला अस्पताल से गायब थी, लेकिन अस्पताल के संबंधित कर्मचारियों द्वारा इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। 

इस महिला का क्षत-विक्षत शव कल बरामद हुआ। शव के क्षत-विक्षत होने के बाद जब मेटरनिटी वार्ड के में बदबू आने लगी, तब सफाई कर्मचारी हरकत में आए और उसे ढूंढ़ निकाला।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एस. गुप्ता ने सोमवार को बताया कि सफाई कर्मचारियों ने बाद में महिला के शरीर का केवल ऊपरी भाग पाया, जो बहुत ही खराब हालत में था।

उन्होंने कहा, ''ऐसा लगता है कि कुत्तों ने शव को खाया है। केवल शव का ऊपरी भाग बचा हुआ है।"  

हालांकि, इस शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. आर एस. परिहार ने बताया कि शव के अधिकांश हिस्से गायब हैं। इसलिए इसे अभी महिला या पुरुष का कहना जल्दबाजी होगी।

पुलिस ने बताया कि यह वृद्ध महिला कुछ दिनों पहले प्रदेश के गुना जिले के कुंभराज इलाके से यहां आई थी और जब उसे सड़क किनारे बीमार हालात में लेटा हुआ देखा गया, तो पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने कहा कि वह 19 मार्च से गायब थी।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद उसके बचे हुए शव को उसके परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.