क्या आप जानते हैं? श्रीलंका से पांच गुना बड़ा है राजस्थान, पढ़ें- राजस्थान से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य...

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 03:17:52 PM
Do you know Rajasthan is five times bigger from Srilanka read more interesting facts related to Rajasthan

नरेंद्र बंसी भारद्वाज: रंग-बिरंगा राजस्थान सदा ही सैलानियों के मन में उत्सुकता जगाता रहा है। यहां की संस्कृति, रहन-सहन और खुलकर जीने की कला सभी का मन मोह लेती है। 

भारतीय इतिहास का सिरमौर कहे जाने वाले देश के इस बड़े प्रदेश के इतिहास से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। लेकिन आज हम आपको इस प्रदेश से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। 

आइये! जानते हैं राजस्थान से जुड़े कुछ रोचक और निराले तथ्य...

-राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

-राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलो मीटर है, जो की  भारत के क्षेत्रफल का लगभग 10.41% है। 

-राजस्थान का क्षेत्रफल ज़िम्बाम्बे  तथा जापान के क्षेत्रफल से थोड़ा ही कम है।

-राजस्थान का क्षेत्रफल मलेशिया, कज़ाकिस्तान, यूनाइटेड किंगडम, पोलैण्ड, इटली, वियतनाम, काँगो, ओमान आदि देशों से बड़ा है।

-राजस्थान का क्षेत्रफल श्रीलंका के क्षेत्रफल से पाँच गुना, नेपाल के क्षेत्रफल से ढाई गुना तथा भूटान क्षेत्रफल से लगभग आठ गुना बड़ा है।

-देश के सबसे बड़े प्रदेश का सबसे बड़ा ज़िला जैसलमेर है। जैसलमेर का क्षेत्रफल 38401 वर्ग किमी है। यह लेह- लद्दाख के बाद भारत का दूसरा बड़ा ज़िला है।

-जैसलमेर का क्षेत्रफल कुवैत, बेलिजयम, इजराइल, मकदूनिया, स्वाज़ीलैंड, भूटान, ताइवान, गिनी-बिस्सौ जैसे देशों के क्षेत्रफल के ज्यादा है। 

-राजस्थान का प्रत्येक ज़िला दुनिया के सिंगापुर समेत सबसे छोटे देशों की वरियता सूची के करीब उन्नतीस देशों से बड़ा है।   

-राजस्थान का सबसे छोटा ज़िला धौलपुर है। जिसका क्षेत्रफल 3034 वर्ग किमी है। 

राजस्थान के इस सबसे छोटे ज़िले से भी दुनिया के उन्नतीस देश छोटे हैं।

 01.   वैटिकन सिटी (0.44) वर्ग किमी                                      
 02.   मोनाको (2.02) वर्ग किमी
 03.   नॉरू (21) वर्ग किमी                                      
 04.   टवालू (26) वर्ग किमी
 05.   सेंट मारिनो (61) वर्ग किमी
 06.   लिकटेंस्टीन (160) वर्ग किमी 
 07.   मार्शल आइसलैंड्स (181) वर्ग किमी                            
 08.   सेंट किट्स एंड नेविस (261) वर्ग किमी
 09.   मालदीव्स (298) वर्ग किमी                                         
 10.   माल्टा (316) वर्ग किमी
 11.   ग्रेनेडा (344) वर्ग किमी                        
 12.   सेंट विन्सेन्ट एंड द ग्रेनडिन्स (389) वर्ग किमी 
 13.   बारबाडोस (431) वर्ग किमी                                       
 14.   एंटीगुआ एंड बारबुडा (442) वर्ग किमी
 15.   सेचेल्स (455) वर्ग किमी                                         
 16.   पलाउ (459) वर्ग किमी
 17.   एंडोरा (468) वर्ग किमी
 18.   सेंट लूसिया (606) वर्ग किमी
 19.   सिंगापुर (687) वर्ग किमी            
 20.   माइक्रोनेशिया (702) वर्ग किमी
 21.   टोंगा (717) वर्ग किमी                                          
 22.   डॉमिनिका (751) वर्ग किमी
 23.   बहरीन (765) वर्ग किमी                          
 24.   किरबाती (811) वर्ग किमी
 25.   साओ टोमे (964) वर्ग किमी                              
 26.   कोमोरोस (1,862) वर्ग किमी
 27.   मॉरिशस (2,030) वर्ग किमी                              
 28.   लक्सेम्बर्ग (2,586) वर्ग किमी
 29.   सामोआ (2,821) वर्ग किमी


-राजस्थान की 1070 किलो मीटर लम्बी अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगी हुई है। इस अंतरराष्ट्रीय सीमा को 'रेड क्लिफ' लाइन कहा जाता है। 

-इसे 'रेड क्लिफ' लाइन के नाम से इसलिए जाना जाता है। क्योंकि इसका निर्धारण एक अंग्रेज अफसर सर सायरिल रेडक्लिफ ने किया था और उनके नाम पर ही इसका नामकरण 'रेड क्लिफ' लाइन हुआ है। 

-राजस्थान के चार जिले श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर तथा बाड़मेर पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करते हैं।

-पाकिस्तान की अंतराष्ट्रीय सीमा की कुल लंबाई का करीब 33% राजस्थान से जुड़ा हुआ है। 

-भारत में स्थित थार मरुस्थल के कुल क्षेत्रफल का करीब 90% राजस्थान में स्थित है। जिसका क्षेत्रफल 2,75,000 वर्ग किमी है। 

-भारत में स्थित अरावली पर्वतमाला विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला है। जिसका 80% फैलाव राजस्थान में है। (अरावली की कुल लंबाई 692 किमी में से 550 किमी राजस्थान में)

-राजस्थान भारतीय उपमहाद्वीप की उत्तरी-पश्चिमी दिशा की ओर स्थित है। इसका अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार क्रमशः 23 3' उत्तर से 30 12' उत्तर तथा 39 30' पूर्व से 78 17' पूर्व तक है।

-कर्क रेखा राजस्थान के दक्षिणी सिरे को स्पर्श करती है।

-राजस्थान का आकार पतंगाकार तथा आकृति विषम कोणीय चतुर्भुजाकार है।

-राजस्थान के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में पंजाब, उत्तर-पूर्व व पूर्व में उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा दिल्ली हैं। दक्षिण में मध्य प्रदेश व दक्षिण-पश्चिम में गुजरात है।

सोर्स- http://www.rajasthankhabre.com



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.