गहलोत के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज

Samachar Jagat | Monday, 09 Jan 2017 06:26:59 PM
disproportionate assets case registered against pankaj gehlot

जयपुर। राजस्थान खान विभाग के अतिरिक्त निदेशक पंकज गहलोत के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति रखने का मामला दर्ज कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जांच शुरू की है।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के अनुसार गहलोत रिश्वत प्रकरण में पूर्व में पकड़े गए थे और उसके ठिकानों से मिले दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने के बाद उनके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक हुई जांच में उनकी पत्नी एवं बच्चों के अलावा अन्य लोगों के नाम कई सम्पत्तियां होना पाया गया हैं। उन्होंने बताया कि सम्पत्ति का पूरा विवरण जांच करने के बाद ही मिल पाएगा।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.