धौलपुर मेरा घर, यहां के लोग मेरे परिजन : राजे

Samachar Jagat | Saturday, 08 Apr 2017 06:12:08 AM
Dhaulpur My house, people here, my family: Raje

धौलपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यहां भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाहा के पक्ष में रोड शो किया। 

शहर के सागरपाडा से शुरू होकर रोडशो मुख्य मार्गों से गुजरा। राजे ने इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘धौलपुर मेरा घर है। यहां के लोग मेरे परिवारीजन हैं। मेरा और धौलपुर का रिश्ता अटूट है। धौलपुर के लोगों के साथ मेरा यह रिश्ता हमेशा बना रहेगा।’’ 

राजे ने कहा कि कांग्रेस एक ही परिवार को टिकट देती आई है। बीते पचास सालों में एक ही पार्टी और परिवार के लोग राजनीति में रहे, लेकिन उन्होंने धौलपुर के लिए कु नहीं किया। इसलिए धौलपुर विकास की दौड़ में पिडता चला गया। अब भाजपा सरकार ने धौलपुर के विकास का काम किया हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाहा को जिताकर भेजें, जिससे धौलपुर का चहुंमुखी विकास हो सके। मुख्यमंत्री राजे के रोड शो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, मुख्यमंत्री के पुत्र एवं झालावाड सांसद दुष्यंत सिंह, भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाहा, प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण मंत्री राजेन् राठौड़, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, सिंचाई मंत्री डा. रामप्रताप, उर्जा मंत्री पुष्पेन् सिंह राणावत भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री राजे के रोड शो के दौरान सडकों के दोनों किनारों तथा तों पर खडे लोगों ने हाथ हिलाकर राजे के प्रति समर्थन जताया। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.