धौलपुर उपचुनाव कल, सीएम राजे के रोड शो के साथ थमा प्रचार

Samachar Jagat | Saturday, 08 Apr 2017 01:24:41 PM
Dhaulpur byelection tomorrow, CM Raje's road show

धौलपुर। विधानसभा सीट के लिए 9 अप्रैल को होने जा रहे उप चुनाव में मतदाताओं को रिझाकर भाजपा उम्मीदवार जीत की आस लगाए हुए है। इसके तहत राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को एक रोड शो करके मतदाताओं से संपर्क साधा।

इस दौरान मुख्यमंत्री राजे के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और भाजपा उम्मीदवार शोभा रानी कुशवाहा ने खुले वाहन में सवार होकर धौलपुर के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सागरपाड़ा से शुरू हुआ राजे का रोड शो पार्टी कार्यालय पर जाकर समाप्त होगा।

चुनाव प्रचार का शनिवार को अन्तिम दिन होने की वजह से भाजपा और कांग्रेस प्रचार में कोई कसर नहीं छोडऩा चाह रही हैं। उप चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की शोभा रानी और कांगे्रस के बनवारी लाल शर्मा के बीच है, हालांकि चुनाव मैदान में 13 अन्य उम्मीदवार भी अपनी किस्मत अजमाने उतर रहे हैं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पिछले कई दिनों से धौलपुर में अपना डेरा जमाए हुए हैं। एक तरफ जहां जीत पाने के लिए भाजपा अपनी पूरी कोशिश में जुटी है तो वहीं कांग्रेस भी पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे।

कांग्रेस साढ़े तीन साल के राज्य सरकार के कुशासन और बेरोजगारों को रोजगार देने में विफलता के नाम पर जनता से कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रही है। उल्लेखनिय है कि बसपा उम्मीदवार बी एल कुशवाहा को एक स्थानीय अदालत ने हत्या के मामले में सजा सुनाई थी जिसके चलते उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई थी।

कुशवाह के जेल जाने के बाद यहां की सीट खाली हो गई थी। जिसे देखते हुए पुन: चुनाव कराने की घोषणा की गई थी। इसके तहत कुशवाह की पत्नी शोभा रानी को भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.