दिल्ली : 5 दरिंदों ने किया महिला का सामूहिक बलात्कार

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 09:13:36 AM
Delhi: 5 rapists committed gangrape of woman

नई दिल्ली। रविवार की सुबह पूर्वी दिल्ली में एक 28 वर्ष की महिला का 5 दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया। महिला ने बताया कि आरोपियों में से एक ने उसे घर तक छोडऩे की बात कही थी लेकिन वे उसे एक किराए के घर में लेकर गया। वहां 5 आदमियों ने मिलकर उसका रेप किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से 3 नोएडा के एक बीपीओ में काम करते हैं, एक साउथ दिल्ली की किसी फाइनैंस कंपनी में काम करता है और एक बेरोजगार है। पीडि़ता एक तलाकशुदा महिला है और उसके दो बच्चे हैं।महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह एक जान-पहचान के युवक से मिली। उसने महिला को घर छोडऩे की बात की।

जैसे ही वे कार में बैठी, उसने देखा कि कार में पहले से ही 2 लोग बैठे हुए हैं। आरोपी उसे जबरन पांडव नगर लेकर गए। उन्होंने कहा कि वे पहले कार में बैठे दूसरे व्यक्ति को ड्रॉप करेंगे और फिर मुनीरका छोड़ेंगे।जब वे पांडव नगर पहुंचे, तो उन्होंने उसे उनके साथ घर चलने को कहा। वहां 2 और लोग आए और फिर सबने मिलकर महिला का रेप किया। पीडि़ता ने कहा कि जब वह बेहोश हो गई तो उसे कमरे कमरे में बंद कर दिया गया। रविवार को जब उसे होश आया तो उसने मदद के लिए पुलिस को कॉल की।

आरोपी युवक जल्दी ही घर पर पहुंचे। उनमें से एक ने जैसे ही दरवाजा खोला, वह तेजी से भागी और बालकनी लांघकर बाहर निकल आई। पुलिस को महिला की तरफ से सुबह 5.30 बजे एक पीसीआर कॉल आई, उन्होंने उसे सडक़ के किनारे बैठे हुए देख लिया। महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

मेडिकल जांच में यौन उत्पीडऩ की पुष्टि हुई। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 D के तहत केस रजिस्टर कर दिया गया है।पांडव नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम उस घर में गई जहां यह घटना घटी थी। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.