UP: ट्रेन की चपेट में आकर 3 बच्चों की मौत

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 03:50:50 PM
death of three children hit by train in chandauli

चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के सैयदराजा क्षेत्र में पटरी पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से तीन बच्चों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के भगवानपुर क्षेत्र में कल शाम पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से अनिल 15, सोनू 10 तथा छोटू 12 नामक लड़कों की मौत हो गयी। वे सभी पास के रमउपुर गांव के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में दिलीप 12 नामक लड़का घायल भी हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि ये सभी लड़के अपने गांव के पास एक तालाब में खेल रहे थे। घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.