बंदी की अस्पताल में मौत

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 04:40:58 PM
Death of prisoner in hospital

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा उप जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे बंदी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदी का नाम प्रताप तिग्गा है।

वह पिछले कुछ वर्षों से कटघोरा उप जेल में सजा काट रहा था। कुछ दिनों से प्रताप की तबीयत खराब थी, उसे उपचार के लिए कल शाम समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

जहां आज उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.