सांस्कृतिक प्रोमाग में मची भगदड़, दीवार गिरने से 2 दर्जन से अधिक छात्र घायल

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 04:45:49 PM
Cultural Promag stampede, Wall fell more then 2 dozen students Injured

जयपुर। राजधानी जयपुर के रामनगरिया इलाके में स्थित वीआईटी कॉलेज में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। वहीं अचानक मची इस भगदड़ के कारण कॉलेज की एक दीवार गिर गई। उधर दिवार गिरने से कॉलेज के कुछ छात्र दीवार के नीचे दब गए। जिन्हे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार रामनगरिया के पास स्थित वीआईटी कॉलेज में सांस्कृतिक प्रोग्राम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ से एक दीवार गिर गई। इससे दो दर्जन से अधिक विद्यार्थी घायल हो गए। घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया है जाहे दो विद्यार्थियों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा।

उधर प्रतापनगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन से मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार वीआईटी कॉलेज में तीन दिन दिवसीय सांस्कृतिक प्रोग्राम पनाश का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के समापन के दिन खाना खाने के समय अचानक भगदड़ मच गई।

भगदड़ से एक दीवार गिर गई। इससे करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद कॉलेज में चीख-पुकार मच गई। कॉलेज प्रशासन ने दीवार का मलबा हटाकर उसमें दबे बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में दो बच्चों का एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। दोनों छात्रों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों के बयान दर्ज किए। 
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.