सरकारी प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, महिला सहित तीन आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 11:53:44 AM
Crores of rupees cheated in the name of giving government project,3 accused arrested from UP

जयपुर। राजधानी की पुलिस ने सिधे-साधे लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ये आरोपी सरकारी प्रोजेक्ट में मोटी कमाई का झांसा देकर लोगों को ठकते थे। इन लोगों अब तक करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों को यूपी से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के साथ एक महिला भी इस मामले में शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अम्बर अग्रवाल, कृष्ण कान्त, ऋचा अग्रवाल को यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बनीपार्क निवासी हीरसिंह राठौड़ ने मामला दर्ज कराया था कि कुछ लोगों ने उनके साथ सरकारी प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर उनसे एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉल डिटेल और बैंक अकाउंट के माध्यम से आरोपिया का पता लगाया तो पुलिस को मथुरा का पता मिला। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंबर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने जब आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों को जानने की कोशिश कर रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.