भाकपा ने की गिरफ्तार माओवादियों को अदालत में पेश करने की मांग

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 07:22:50 AM
CPI Maoists arrested by the court sought to

विजयवाड़ा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने राज्य सचिव के राम कृष्ण ने गिरफ्तार किए गए माओवादी नेताओं को अदालत के समक्ष पेश करने की मांग की है।

कृष्ण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को एक पत्र लिखकर सर्वोच्च माओवादी नेता अक्कीराजू राम कृष्णा को अदालत के समक्ष पेश करने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

माकपा नेता की ओर से मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र की एक कॉपी आज पत्रकारों के समक्ष जारी की गयी जिसमें कहा गया कि आंध्र-ओडिशा सीमा इलाके में कथित मुठभेड़ में 32 माओवादी मारे गये हैं। माओवादियों का दावा है कि अक्कीराजू राम कृष्ण उर्फ आरके समेत नौ माओवादी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.