मकान को लेकर हुआ विवाद, तो कर दी वृद्ध की हत्या

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 12:13:04 PM
Controversy over the house, then the murder of the old man

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में एक मकान के विवाद को लेकर एक वृद्ध की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जोधपुर के नागौरी गेट थाना इलाके में एक मकान को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार रात को एक वृद्ध की लाठियों पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं इस हमले में वृद्ध की पत्नी और उसका पुत्र भी घायल हो गए हैं।

उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के ही भाई और उसके भतीजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी मोहनसिंह (65) का जीवनदास का कुआं अराधना स्कूल के पास पैतृक मकान है, जहां उसका भाई गणपत सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। मकान का ऊपर वाला हिस्सा मोहन सिंह का है।

गुरुवार रात मोहन अपनी पत्नी गिरवा व पुत्र सुनील के साथ पैतृक मकान पहुंचा, जहां उनका भाई गणपत सिंह से उसका विवाद हो गया। वहीं इस विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े में मोहन सिंह पर लाठियों से हमला करने से उसकी मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और पुत्र के भी चोटें आई है।

वहीं मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि गणपत सिंह व उसके पुत्रों ने मोहन सिंह पर लाठियों से हमला कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर पड़ौसी वहां आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां मोहन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को लेकर गणपत सिंह और उसके पुत्रों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.