राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 10:35:06 PM
congress protest over rahul gandhi arrest in rajasthan

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को समूचे राजस्थान में पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

राजधानी जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट सर्किल पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर धरना प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी नेताओं ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए केंद्र सरकार की कड़े शब्दो में भनदा की।

पायलट ने न्याय के लिए संघर्ष कर रहे पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की शहादत को नमन करते हुये कहा कि समूची पार्टी दु:ख की इस घड़ी में शहीद परिवार के साथ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार वतन के रखवालों की मांगों को मानना तो दूर उलटे, उनके साथ खड़े होने वाले लोगों को भी हिरासत में डालने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दो बार हिरासत में लेने की कडी भनदा की।

पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आज कलेक्टरेट के सामने धरना प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओ के साथ गिरफ्तारी भी दी।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर दूर ले जाकर रिहा कर दिया।

प्रदेश के अजमेर सहित अन्य जिलों में भी कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के समाचार मिले है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.