नोटबंदी फैसले के खिलाफ असम में प्रदर्शन

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 04:50:25 PM
congress protest against the Notbandi judgment in Assam

गुवाहाटी। केंद्र सरकार के नोटबंदी फैसले के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश दिवस के मौके पर कांग्रेस और वाम दलों की और से असम में आज प्रदर्शन किया गया। नोटबंदी फैसले के खिलाफ कांग्रेस की और से निकाली गई रैली में प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा समेत पार्टी के कई बड़े नेता और विपक्षी नेता रकीबुल हुसैन भी शामिल हुए।

रैली के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेतृत्व वाली राजग सरकार के नोटबंदी फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आम नागरिकों को परेशान करने वाला कदम है। दूसरी तरफ वाम दलों की और से भी नोटबंदी फैसले के खिलाफ रैली निकाली गई। वामपंथी पार्टियों ने आरोप लगाया कि यह फैसला आम लोगों के खिलाफ है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.