तो क्या 'भगवाकरण' के साथ 'साइकिल' पर सवार हुई राजस्थान की राजनीति?

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 01:10:24 PM
congress oppose saffronisation bid of bicycle distribution in rajasthan

विक्रम सिंह। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला देने वाली साइकिल ने अब राजस्थान का रूख कर लिया है। लेकिन यहां इसका अंदाज चुनावी रंग से बिल्कुल जुदा है। उत्तरप्रदेश में साइकिल के सहारे दाव खेल रही कांग्रेस ने राजस्थान में इसे भाजपा के भगवाकरण का भगवाकरण करार दिया है। 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम की। इस योजना में सरकारी स्कूल की मेघावी छात्राओं मुफ्त साइकिल बांटी जा रही हैं। 'शिक्षा का भगवाकरण' के आरोपों के बीच, राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार साइकिल ने नि:शुल्क वितरण शुरू कर दिया गया है। ये सभी साइकिल नारंगी रंग में रंगी हैं। 

राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम अनुपस्थिती के मद्देनजर हाल ही में कोटा में एक सरकारी स्कूल में कक्षा 9 लड़कियों के एक समूह इस पहल के अनुसार साइकिल वितरित की गई हैं। राज्य शिक्षा विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6283 साइकिल अकेले कोटा में 297 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में वितरित की जाएंगी।

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2012-13 में छात्राओं के बीच साइकिल वितरित करने के लिए राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने यह योजना प्रस्तावित की थी, लेकिन इसमें किसी भी खास रंग को निर्दिष्ट नहीं किया था। मौजूदा भाजपा सरकार ने ही इससे पूर्व जो साइकिल वितरित की, वे सभी काले रंग में थीं। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार ने निविदाओं में नारंगी रंग को खास निर्दिष्ट कर ये सभी साइकिल तैयाकर करवाई हैं।

भाजपा सरकार ने पिछले साल, साइकिल का रंग बदलने (नारंगी) का फैसला किया और निविदाएं मंगाई। हालांकि सरकार ने 15 अगस्त को ही साइकिल वितरित करने की योजना बनाई थी, लेकिन अधिकारियों ने पाया कि तैयार सभी साइकिल के फ्रेम, मिट्टी गार्ड, और कई चीजें निर्दिष्ट रंग में नहीं थे। इसके बाद 3 जनवरी को 2 लाख 95 हजार 671 साइकिल की सप्लाई का ऑर्डर फिर से जारी किया गया। 

कांग्रेस इस रंग के चलते ही सरकार पर भगवाकरण का आरोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा का कहना है कि संघ नीत राज्य सरकार सरकारी योजनाओं का भगवाकरण कर रही है। इससे पूर्व जनता को समर्पित भामाशाह योजना का भगवाकरण कर चुकी भाजपा सरकार अब बच्चों से जुड़ी इस योजना को भी भगवा रंग दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पंकज मेहरा ने कहा है कि राजस्थान सरकार ने पहले स्कूल के पाठ्यक्रम का भगवाकरण किया और अब स्कूल का रंग बदल दिया है। इसके पीछे भी अपनी विचारधारा को बढ़ावा देना है। हालांकि भाजपा सरकार ने इस बदले रंग को बच्चों की कलरफुल पसंद और चीयरफुल लुक का हवाला दिया है।

ये है मूल योजना
इस योजना के तहत राज्य के सरकारी स्कूल की छात्राओं को साइकिल निःशुल्क बांटी जाती हैं। इस योजना के तहत 9वीं क्लास की उन लड़कियों को साइकिल दी जाती हैं जो स्कूल के 5 किलोमीटर की दूरी पर रहती हैं। जो लड़कियां इससे भी दूर रहती हैं सरकार उन्हें ट्रांसपोर्ट वाउचर के तौर पर 20 रुपए रोजाना दिया जाना शामिल है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.