राशन को लेकर लगातार तीसरे दिन भोपाल में हंगामा

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 07:49:13 PM
commotion continue third day over ration in Bhopal

भोपाल। राशन नहीं बंटने को लेकर आज लगातार तीसरे दिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हंगामा हुआ। प्रदर्शन कर रहे एक पार्षद को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। बरखेड़ी और कोलार के बाद आज नेहरू नगर क्षेत्र में राशन को लेकर हंगामा हुआ। यहां कांग्रेस पार्षद मोनू सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और रहवासी राशन नहीं बंटने से नाराज होकर प्रदर्शन करने पहुंच गए। वे प्रशासन का पुतला दहन करना चाहते थे। इसे लेकर उनकी पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने सक्सेना सहित लगभग 20 लोगों को हिरासत में ले लिया।

मोनू सक्सेना ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मैन्युअल राशन देने की घोषणा की है, लेकिन दुकानदार फिंगर प्रिंट मांग रहे हैं। उन्हें राशन नहीं मिल रहा। अधिकारी गरीब जनता की बात नहीं सुन रहे।

इससे पहले परसों बरखेड़ी में राशन नहीं मिलने से परेशान लगभग तीन हजार लोगों ने रेलवे फाटक के पास चक्काजाम कर दिया था। कल कोलार क्षेत्र में स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा को जनता ने घेर लिया था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.