बिहारशरीफ। बिहार में नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने मुखिया समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मीरपुर पंचायत के मुखिया सिकंदर (40) कुछ लोगों के साथ ट्रेन पकडऩे नूरसराय स्टेशन जा रहे थे तभी पूर्व से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने स्टेशन रोड में अंधाधुंध गोलीबारी की।
इस घटना में सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक सभी हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि घायल व्यक्ति को तत्काल बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।
घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरु कर दी है। इसबीच घटना के विरोध में उग्र लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन कर घटनास्थल के निकट सडक़ जाम कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।