चंडीगढ़ और अमृतसर में छूटी धुजणी, रहा शिमला से भी ज्यादा ठंडा

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 01:53:15 PM
Chandigarh and Amritsar Dhujni, much colder than Shimla

शिमला। ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, आलम तो यह है कि सुबह 7 बजे तक बिस्तर छोडऩे की इच्छा नहीं होती है। लोगों घरों में दूबके नजर आते हैं, बाजार सूनसान दिखाई देते हैं, फिर जैसे-जैसे धूप नजर आती हैं, तो लोगों की आवाजाही बढऩे लग जाती है। उत्तर भारत के दिल्ली, चडीगढ़, अमृतसर, लुधयिाना, हिसार और करनाल जैसे शहर बुधवार को पर्यटन स्थलों जैसे शिमला, धर्मशाला और पालमपुर से भी ज्यादा ठंडे रहे।

मौसम विभाग के अधकिारी के अनुसार बुधवार को हिमाचल प्रदेश का न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। समुद्र स्तर के 7 हजार फीट ऊपर बसे शिमला का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और नाहन का 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, वही पंजाब के अमृतसर और लुधियाना का न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.7 डिग्री और 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के अंबाला में 10.3 डिग्री, करनाल में 9.5 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में स्थित केलांग शून्य से 1.3 डिग्री कम न्यूनतम तापमान के साथ क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा, जबकि मनाली में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में धूप खिली होने के कारण मौसम ज्यादा सुहावना है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.