यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 03:14:38 PM
Bus accident in Sikar, 15 people injured

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के सदर थाना क्षेत्र इलाके में एक रोडवेज बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हा गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी  के अनुसार सोमवार को एक लोक परिवहन की बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही बस सदर थाना इलाके में पहुंची असंतुलित होकर पलट गई।

वहीं बस पलटने से बस में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से बस में से घायलों को बहार निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि चूरू से जयपुर जा रही एक लोक परिवहन की बस बढ़ाडर गांव के पास एक दुपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिससे बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.