जयपुर में 'सेंटर ऑफ अट्रेक्शन' होगा 9 करोड़ का 'युवराज' और 1.5 करोड़ कीमत का 'घोड़ा'

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 08:24:11 AM
 bull yuvraj worth 9 crore and horse worth 2 crore will center of attraction in gram jaipur 

जयपुर। राज्य के सबसे बड़े एग्रीकल्चर मीट 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटैक मीट' (GRAM) में 9 करोड़ का पाडा (सांड) और डेढ़ करोड़ का घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही इस अवसर पर ऊंटों के लिए विशेष ब्यूटी पार्लर की भी व्यवस्था की जा रही है।

पशुपालन विभाग की तरफ से ग्राम में पहुंचने वाले दर्शकों के लिए इस स्पेशल भैंसे को बुक कराया गया है। आपको बता दें कि खरीदार अब तक इस पाड़े के लिए 9 करोड़ रुपए तक इसके मालिक कर्मवीर को ऑफर कर चुके हैं। महंगी और स्वस्थ मुर्रा नस्ल का युवराज हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। 

ये है युवराज की खासियत

-इसके स्पर्म के एक इंजेक्शन की कीमत 300 रुपए है। युवराज भैंसे के मालिक का दावा है कि हर माह इसके स्पर्म को बेचकर वो सात लाख रुपए की कमाई करते हैं। 

-8 वर्षीय मुर्रा नस्ल के इस सबसे स्वस्थ पाड़े के स्पर्म की डिमांड देशभर के कई राज्यों यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में सबसे ज्यादा रहती है।

-मुर्रा नस्ल के इस भैंसे के मालिक कर्मवीर उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह पालते हैं। इसकी खुराक पर रोजाना करीब 3 हजार रूपए खर्च किए जाते हैं। पाड़े को खाने में ड्राई फ्रूट खिलाए जाते हैं और आरओ का पानी पिलाया जाता है।

-पशुपालन विभाग ने बाकायदा एडवांस पैसा देकर युवराज को एग्रोटके मीट के लिए बुक कराया है। और तो और युवराज के आने-जाने का खर्चा भी -विभाग वहन करेगा।      

क्या है ग्रामः
-GRAM ग्लोबल राजस्थान एग्रीटैक मीट का आयोजन राज्य सरकार एक बड़े स्तर पर करने जा रही है। इस आयोजन की तैयारियां राज्य के कृषी मंत्री प्रभुलाल सैनी व विभाग के अधिकारी समेत खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले साल से कर रहे हैं।
- नौ नवंबर को इस आयोजन का उद्घाटन राज्यपाल कल्याण सिंह करेंगे और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।
- योगगुरु स्वामी रामदेव भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं।
- 10 नवंबर को सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।
- किसानों को उनके उत्पादों को उचित सम्मान दिलाने और नई तकनीकों से रूबरू कराने के लिए हो रहे इस आयोजन की तैयारियां जोरों से चल रही है।
- कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने शनिवार को इन तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
- कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि ग्राम में कई देशों के कृषि विशेषज्ञ शामिल होंगे। ये वैज्ञानिक हमारे किसानों को उन्नत तकनीक और कृषि में हो रहे सुधार के प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.