Budget 2017-18: जानिएं, सीएम राजे के पिटारे से किस-किस को क्या मिला....

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 04:07:16 PM
Budget Live: -2017-2018

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 14वीं विधानसभा में अपने कार्यकाल का चौथा बजट  पेश कर रही हैं। चलिए आपको बताते हैं बजट भाषण की मुख्य बातें....

  • बजट भाषण की मुख्य बातें...
  • सिंधी कैप को मॉडल बस स्टैंड बनाया जा रहा है।
  • 67 पेयजल योजनाओं पर सरकार का विशेष फोक्स।
  • लंबित पेयजल योजना को जल्द ही किया जाएगा पूरा।
  • हवाई पट्टियों की मरम्मत के लिए 16 करोड़ खर्च
  • 2039 गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य।
  • पेयजल योजनाओं पर 6097 करोड रुपए तीन साल में खर्च।
  • जाखंम बांध से गांवों की पेयजल समस्या दूर की जाएगी।
  • बारां जिले में एनिकट निर्माण कर पेयजल समस्या को किया जाएगा दूर।
  • बूंदी पेयजल परियोजना की लागत आएगी 80 करोड़।
  • डिग्गियों की सुधार के लिए 100 करोड़ खर्च करेंगे।
  • बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर के लिए पेयजल के लिए बजट।
  • पेयजल योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग होंगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया जा रहा है आरओ प्लांट।
  • 3 सालों में 1 लाख 27 हजार कृषि कनेक्शन दिए गए।
  • 41 लाख लोगों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।
  • बीसलपुर-चंबल पेयजल परियोजनाओं की बढ़ेंगी रफ्तार
  • बजट के दौरान विपक्षी दलों ने जताया विरोध।
  • पेयजल योजनाओं का लिकर विपक्षी दलों ने किया हंगामा।
  • लक्ष्मणगढ़ विधायक के रवैये से संसदीय मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने जताई आपत्ति।
  • आगामी सालों में 1 लाख नए कृषि कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
  • पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार ने दिया जोर।
  • किसानों को बिजली की बढ़ी दरों से राहत दी।
  • लघु फिल्म और एड के जरिए पर्यटन को दिया जा रहा है बढ़ावा।
  • प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 17.3 प्रतिशत फिसदी बढ़ावा।
  • सरकार पर्यटन को लेकर कैंपेन कर रही है।
  • सोशल मीडिया पर भी पर्यटन को बढ़ावा देने के किए जा रहे हैं प्रयास।
  • कला और संस्कृति पर दिया जा रहा है जोर।
  • 20 हजार लोगों को हवाई तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
  • तिरुपति और बद्रीनाथ में बनवाई जाएगी धर्मशाला
  • गोडावण पक्षी का संरक्षण किया जाएगा।
  • तीर्थयात्रा की राशि को किया जाएगा दो गुना।
  • ट्रेवल्स टेंक को इको टूरिंज्म के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • माउंड आबू में हैं ट्रैवल टैंक।
  • 2 करोड़ की लागत से 25 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
  • वक्फ दरगाहों को पर्यटक स्थलों के रुप में विकसित किया जाएगा।
  • आपणो बजट : 2017-18
  • बाडमेर, जालोर, बांसवाड़ा में बनेंगे स्मृति वन।
  • 51.32 करोड की लागत से जयपुर में हाई लर्निग सेंटर की स्थापना
  • प्लास्टिक इंजिनियरिंग कॉलेज जयपुर में होगा स्थापित।
  • केन्द्र सरकार के सहयोग से होगी स्थापना।
  • फसल बीमा योजना से किसानों को मिला लाभ
  • भविष्य में राज्य सरकार सभी काम में ई-ऑपशन से करेगी।
  • फुहारा संयत्र से किसानों को सहायता दी जाएगी।
  • कृषि तकनीक में आधुनिक तकनीक पर दिया जा रहा है जोर।
  • मुख्यमंत्री के बीज स्वावलंबन योजना की होगी शुरूआत।
  • 1080 किसान सेवा केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाओं पर जोर।
  • झालापाटन में पोस्ट स्टोरेज स्थापित किए जाएंगे।
  • ऑनलाइन की जाएगी खनन भट्टों की निलामी।
  • सरकारी क्षेत्रों में अन्नपूर्णां भंडार शुरू किए जाएंगे।
  • नवीन पशु चिकित्सा केन्द्र खोल जाएंगे।
  • जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर पशु चिकित्सालय आधुनिक होंगे।
  • पशु चिकित्सालय को प्रदान कराई जाएगी आधुनिक मशीनें।
  • सिंचाई परियोजना को किया जाएगा जिर्णोद्धार।
  • गांवों में सिंचाई की समस्यां होगी दूर।
  • आगामी वर्षो में नहर सिस्टम को किया जाएगा दुरूस्त।
  • भेड़ पालन योजना को फिर से किया जाएगा शुरू।
  • बूंदी में नहर निर्माण कार्य किया जाएगा।
  • पशुधन सहायक के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
  • छात्रावासों को बनाया जाएगा आधुनिक।
  • विशेष योग्यजनों को 750 रुपए प्रतिमाह पेंशन।
  • छात्रावासों में विद्यार्थियों को साईकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
  • 1000 दिव्यांगों को विशेष योग्यजन विद्यार्थियों को ट्राई साइकिल दी जाएगी।
  • विशेष योग्यजनों के विवाह के लिए 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • एक जुलाई से विधवा पेंशन एक हजार रुपए।
  • 75 से ज्यादा उर्म के वृद्धों को 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन।
  • कन्या विवाह पर दी जाने वाली राशि दो गुनी।
  • 36 कोमों का विकास सरकार की प्राथमिकता।
  • बालिका शिक्षा के लिए 5000 रुपए प्रात्साहन सहायता राशि।
  • 5596 करोड़ रुपए सामजिक न्याय एवं अधिकारिता के लिए।
  • राजश्री योजना के तहत बच्ची के जन्म पर सहायता राशि में वृद्धि।
  • कई जिलों में जननी सुरक्षा योजना लागू की जाएगी।
  • महिलाओं की हिंसा पर सरकार सख्त,होगी कार्रवाई।
  • बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए मिलेगा पुरस्कार।
  • 30 करोड़ की लागत से खोले जाएंगे आवासीय विद्यालय।
  • छात्रावास जाने के लिए आवागमन के साधनों की व्यवस्था की जाएगी।
  • खेलों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध।
  • भरतपुर में कुश्ती एकेडमी खोली जाएगी।
  • बीकानेर में साईकिल एकेडमी खोली जाएगी।
  • झुंझनूं में बॉलीवॉल एकेडमी खोली जाएगी।
  • जोधपुर करौली में इंडोर गेम्स को बढ़ावा।
  • शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर सरकार ने किया काम।
  • 86 हजार शिक्षकों को किया गया पदोन्नति।
  • सरकारी स्कूलों में छात्रों के नामांकन की संख्या बढ़ी।
  • 32 प्रतिशत छात्रों की हुई वृद्धि।
  • कई जिलों में चिकित्सालयों की सुविधाए बढ़ेेंगी।
  • कोटा जोधपुर में सिलोकोसिस के इलाज के लिए सेंटर खोले जाएंगे।
  • बजट से भीलवाड़ा बिजोलियां में खुशी का माहौल।
  • सीएम राजे की बिजोलिया को सौगात।
  • बिजोलिया-बूंदी-उनियारा हाइवे की घोषणा
  • रियायती दरों पर मुहैया कराया जाएगा राशन।
  • युवाओं के कौशल प्रशिक्षण पर सरकार का जोर।
  • हड़ौती में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा दी जाएगी।
  • भारतीय स्कील डवलपमेंट की स्थापना की जाएगी।
  • प्रदेश के सभी जिलों में कौशल प्रशिक्षण केन्द्र हैं।
  • पैरा टिचर्स और मदरसा टिचर्स के मानदेय में बढ़ोतरी।
  • एक जुलाई 17 से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा।
  • नीमराणा में जापान के सहयोग से इंस्टिट्यूट की स्थापना।
  • 11 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य।
  • जामडोली में स्कूल,यूनिवर्सिटी की स्थापना।
  • भामाशाह योजना के तहत 300 करोड रुपए की चिकित्सा सहायता दी गई।
  • स्मार्ट सिटी के लिए 640 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • करौली में आईटीडी भवन का निर्माण किया जाएगा।
  • बावडिय़ों का कराया जाएगा जिर्णोद्धार।
  • जल स्वावलंबन योजना से जनता को हुआ फायदा।
  • ई-मित्र एक अभूतपूर्ण कदम।
  • अटल सेवा केन्द्र पर युवाओं को मिलेगी फ्री वाईफाई।
  • नगरीय इकाय में गौरव पथ का निर्माण कराया जा रहा है।
  • साईबर क्राइम को लेकर सरकार का जोर।
  • जयपुर में साईबर फेरेसिक सेल की शुरूआत की गई।
  • बेरोजगारों को प्रतिमाह 650 रुपए रोजगार भत्ता।
  • प्रमुख स्थलों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पुलिस आवासों का भी हागा निर्माण।
  • उदयपुर में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना की जाएगी।
  • पत्रकारों को सीएम ने दिया तोहफा।
  • पत्रकारों के लिए फ्री चिकित्सा सुविधा के लिए 5000 की घोषणा।
  • पिकसिंटी प्रेस क्लब का जिर्णोद्धार 30 लाख रुपए की राशि से कराया जाएगा।
  • पारदर्शिता के लिए ई-ऑफिस।
  • मेडिकल बीमा पॉलिसी होगी कैशलेस।
  1. पर्यटन
  2. प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवरटाइजमेंट और सोशल मीडिया से राजस्थान की अच्छी तस्वीर को प्रस्तुत किया गया है. इसका अच्छा लाभ प्रदेश को मिला है. वर्ष 2016 में 4 करोड़ 30 लाख देशी-विदेशी पर्यटक राजस्थान आए. पर्यटकों में 17.3 फीसदी इजाफा हुआ है।
  3. पर्यटन स्थलों को सौंदर्यीकरण पर 35 करोड़ खर्च होंगे
  4. अजमेर भरतपुर कोटा में आठ संग्राहलयों का सरंक्षण किया जाएगा
  5. स्वामी विवेकानंद खेतड़ी महल का जीर्णोद्धार होगा।
  6. टोंक में प्राचीन दुर्लभ हस्तलिखित संग्रहों का डिजिटलाइजेशन कराया जाएगा।
  7. डेजर्ट नेशनल पार्क में गोडावन के संरक्षण के लिए 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  8. लेपर्ड से प्रभावित क्षेत्रों में लेपर्ट के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट लेपर्ड शुरू कराया जाएगा।
  9. प्रदेश में टाइगर व लेपर्ड के लिए रणथंभौर, सरिस्का, झालाना आदि में सुरक्षा के लिए विशेष फोर्स लगाई जाएगी।
  10. 60 लाख पौधे दूसरे चरण में लगाने का काम हाथ में लिया जाएगा। इसके लिए 2 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  11. शहरी क्षेत्र में पर्यावरण के लिए राज्य में बांसवाड़ा त्रिपुरा सुंदरी, बाड़मेर, जालौर, भीलवाड़ा में स्मृति वन बनाए जांएगे

किसानों के लिए

  1.  किसानों के हित में हमने ये फैसला किया या है।
  2. सामान्य कृषि क्षेत्र की दरें लागू करने की मांगें की जाती रही हैं।
  3. ग्राम की सफलता को देखते हुए आगामी दो वर्षों में संभाग स्तर पर ग्राम का आयोजन किया जाएगा।
  4. 2016-17 में उर्वरक उपलब्ध कराया गया। अब भी मांग के अनुसार यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराया जाएगा।
  5.  उद्यानिकी एवं मानविकी महाविद्यालय में झालावाड़ में नए पाठ्यक्रम शुरु किए जाएंगे
  6. केंद्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से फसल ऋण के रूप में 150 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे।
  7. राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक की ओर से 10 करोड़ रुपए ऋण के प्रावधान।
  8. भेड़ पालकों के लिए अविका योजना फिर से चालू की जाएगी।
  9. नवीन पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे सभी ग्राम पंचायतों में।
  10.  वर्तमान में 8 पंचायत समितियों में पशु चिकित्सा स्थापित नहीं हैं। ऐसे में अब कई पशु।
  11. चिकित्सा संस्थानाें को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत किया जाएगा।

एक ओर जहां सीएम वसुंधरा राजे का जन्मदिवस है तो वहीं दूसरी ओर बुधवार को ही अन्तरराष्ट्रिय महिला दिवस है। राजे ने अपने बजट भाषण की शुरुआत अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान राज्य को मिले पुरुस्कारों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी दौहराया कि उन्हें प्रदेश की बागडोर खराब हालत में मिली और इसके बावजूद उनकी सरकार प्रदेश को लगातार विकास की ओर अग्रसर कर रही हैं। इससे पूर्व विधानसभा पहुंचने पर राजे को उनके जन्मदिन की बधाई देने वाले मंत्रियों और नेताओं में होड़ दिखी। राज्य बजट पेश करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष कैलाश चन्द्र मेघवाल ने भी राजे को अपने और सदन की ओर से जन्मदिन की बधाई दी।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राजे ने अपने संदेश में कहा कि आज देश और दुनिया में महिलाएं अपने अद्भुत आत्मबल, दृढ़ इच्छा-शक्ति और संकल्प के साथ हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं। यह दिवस सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त करने तथा आत्मगौरव का प्रतीक है।

इस ऐतिहासिक दिन को ओर एतिहासिक बनाने के लिए सीएम वसुंधरा राजे प्रदेश की जनता के लिए खुशियों का पिटारा खोल सकती है। सूत्रों की माने तो इस बजट में प्रदेश सरकार जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई लोक लुभावनी घोषणाए कर सकती है। वहीं इस बजट के लिए पूरे प्रदेश की जनता को इंतजार है क्योंकि इस बार के बजट से प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से कई उम्मीदें लगा रखी है।

वहीं इस बार का बजट मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के लिए भी एक बड़ी अहमियत रखता है क्योंकि प्रदेश सरकार कार्यकाल के सफल तीन साल गुजर चुकें हैं और आने वाले दो सालों में प्रदेश सरकार फिर से जनता के दिलों पर राज करने वाली है। क्योंकि दिसंबर  2017 में फिर से चुनाव होने वाले है। वहीं प्रदेश सरकार इस बार जनता से फिर चाहेंगी की वो भाजपा सरकार का साथ दें और इस बार भी पूर्ण बहुमत से प्रदेश में वसुंधरा राजे की सरकार बन पाए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.